नई दिल्ली.प्रिटी जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ा है। वे मसल्स में खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए और किंग्स इलेवन पंजाब के इस सेशन में बचे हुए दो मैचों में नहीं खेलेंगे। बता दें कि इससे पहले KXIP के मिशेल मार्श भी लौट चुके हैं।क्या कहा फिजियो ने...
- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टीम फिजियो डेविड बीकले ने कहा- बीती रात के मैच के बाद ग्लेन के पेट के बांए हिस्से में दर्द बढ़ गया।
- उन्हें इलाज के लिए वापसी का फैसला लिया गया। मैक्सेवल को ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ वेस्ट इंडीज दौरे पर जाना है।
- वहां साउथ अफ्रीका के साथ ट्रायएंगुलर सीरीज भी होगी।
- उन्हें इलाज के लिए वापसी का फैसला लिया गया। मैक्सेवल को ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ वेस्ट इंडीज दौरे पर जाना है।
- वहां साउथ अफ्रीका के साथ ट्रायएंगुलर सीरीज भी होगी।
चोट के अलावा ये भी हो सकता है कारण
- मैक्सवेल के घर लौटने का दूसरा सबसे बड़ा कारण प्रिटी जिंटा का एट्टिट्यूड भी हो सकता है।
- दरअसल, प्रिटी टीम की हार की वजह से परेशान हैं। इस वजह से कोच संजय बांगड़ से उनके बहस करने की भी खबर आई थी।
- हो सकता है कि प्रिटी का एट्टिट्यूड और दखअंदाजी प्लेयर्स को पसंद नहीं आ रही हो।
बेहद खराब रहा IPL-9
- मैक्सवेल के लिए आईपीएल-9 सीजन कुछ खास नहीं रहा। वे सिर्फ दो फिफ्टी ही लगा सके।
- यह टूर्नामेंट पहले से ही उनके लिए बुरा जा रहा था। अब रही-सही कसर उनकी चोट ने पूरी कर दी है।
कैसी है उनकी चोट
- मैक्सवेल की बगल में खिंचाव बताया गया है और वे इसीलिए अपने देश लौटे हैं, ताकि चोट बढ़ न जाए।
- वे किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे थे, जो पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
- उनके लिए ज़्यादा मैच बचे भी नहीं थे। वैसे भी, मैक्सवेल पिछले कुछ मैचों में पूरी तरह फिट नज़र नहीं आए थे।
आईपीएल 9 में हो चुके हैं आधा दर्जन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी घायल
- बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में करीब आधा दर्जन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी घायल हो चुके हैं।
- इनमें मैक्सेवल के अलावा स्टीवन स्मिथ, मिचेल मार्श, शॉन मार्श और जॉन हेस्टिंग्स के नाम अहम हैं।
- इनमें मैक्सेवल के अलावा स्टीवन स्मिथ, मिचेल मार्श, शॉन मार्श और जॉन हेस्टिंग्स के नाम अहम हैं।
Out Of Topic Show Konversi KodeHide Konversi Kode Show EmoticonHide Emoticon